झारखंड में राजमहल कोल परियोजना की आवासीय कॉलोनी में सीबीआई की रेड, इसीएल के अमीन पवन कुमार महतो हिरासत में
झारखंड के गोड्डा में राजमहल कोल परियोजना की आवासीय कॉलोनी में सीबीआई ने छापेमारी की. इसीएल के अमीन पवन कुमार महतो को टीम ने हिरासत में ले लिया है. अन्य कर्मियों के आवास पर भी छापेमारी की गयी.

गोड्डा: राजमहल कोल परियोजना इसीएल के ऊर्जानगर आवासीय कॉलोनी एवं आसपास के इलाके में सीबीआई की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल अधिकारियों के द्वारा महगामा प्रखंड के सामने इसीएल के रेवेन्यू इंस्पेक्टर सह अमीन पवन कुमार महतो के आवास पर छापेमारी की गयी और हिरासत में ले लिया गया. इसके साथ ही ऊर्जानगर कॉलोनी के कई अन्य कर्मी व पदाधिकारियों के आवास पर छापेमारी की जा रही है.
स्थानीय पुलिस व प्रशासन को भी भनक नहीं
हालांकि पूरे मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन के साथ-साथ इसीएल के पदाधिकारियों तक को नहीं है. मामले पर इसीएल से जुड़े पदाधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ इसीएल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम महगामा पहुंचने के बाद गोपनीय तरीके से गाड़ियों को ऊर्जानगर अस्पताल के पास लगाकर पैदल राजमहल हाउस पहुंची. वहां से फिर छापेमारी को लेकर चिन्हित स्थान के लिए टीम निकली.

पहले अपहरण की उड़ी अफवाह
पवन कुमार महतो के आवास पर सीबीआई की छापेमारी की घटना के बाद स्थनीय लोगों में अपहरण की अफवाह फैल गयी. हालांकि पुलिस को कुछ लोगों के द्वारा सूचना दिये जाने पर ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए किसी जांच एजेंसी द्वारा कार्रवाई की बात कही गयी.
इनके आवास पर भी छापेमारी
सूत्रों के मुताबिक पवन कुमार महतो के आवास पर छापेमारी के बाद परियोजना के क्षेत्रीय प्रबंधक आर के सिंह व अन्य दो लोगों से पूछताछ की बात कही जा रही है. सीबीआई की टीम आस-पास के कई अन्य परियोजना कर्मियों की ऊर्जानगर कॉलोनी में जांच कर रही है. इस संबंध में यह भी बताया गया कि स्थानीय किसी बैंक से रुपए गिनने की मशीन भी मंगायी गयी है.
जमीन से जुड़ा है मामला
जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम गुप्त सूचना के आधार पर राजमहल कोल परियोजना में जमीन एवं वंशावली से जुड़े मामले को देख रहे कर्मियों व पदाधिकारियों द्वारा पैसे की वसूली एवं गलत तरीके से संबंधित मामले को लेकर छापेमारी करने पहुंची है. सूचना यह भी है कि ऐसे कर्मियों व पदाधिकारियों के घर सीबीआई को मोटी रकम भी हाथ लगी है.

CBI raided the residential colony of Rajmahal Coal Project in Godda, Jharkhand. ICL’s Amin Pawan Kumar Mahato has been taken into custody by the team. The residences of other employees were also raided.
Godda: CBI team is conducting raids in Urjanagar Residential Colony and surrounding areas of Rajmahal Coal Project. According to sources, officers included in the 15-member CBI team raided the residence of ICL Revenue Inspector cum Amin Pawan Kumar Mahato in front of Mahagama block and was taken into custody. Along with this, raids are being conducted at the residences of many other employees and officials of Urjanagar Colony.
Even the local police and administration have no idea
However, even the local police and administration as well as ICL officials are not aware of the entire matter. ICL officials are refusing to say anything on the matter. According to the local villagers as well as sources related to ICL, after reaching Mahagama, the CBI team secretly parked the vehicles near Urja Nagar Hospital and reached Rajmahal House on foot. From there the team again left for the identified place for raid.
First rumor of kidnapping spread
After the incident of CBI raid at Pawan Kumar Mahato’s residence, rumors of kidnapping spread among the local people. However, when some people informed the police, they denied any such incident and said that action would be taken by some investigating agency.
Raid on their residence also
According to sources, after the raid at the residence of Pawan Kumar Mahato, regional manager of the project RK Singh and two other people are said to be interrogated. The CBI team is investigating several other nearby project workers in Urjanagar Colony. In this regard, it was also told that a money counting machine has also been procured from a local bank.

The matter is related to land
According to the information, on the basis of secret information, the CBI team has reached Rajmahal Coal Project to conduct raids regarding the recovery of money and misappropriation of money by the personnel and officials looking after the land and lineage related matters. There is also information that CBI has also got huge amount of money from the houses of such personnel and officials.
