Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा :11 साल की बच्ची पत्ता बेचने के क्रम में हुई बीमार, खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सह समाज सेवी सिद्धार्थ होनहागा ने की इलाज की व्यवस्था

पश्चिम सिंहभूम जिला गुवा जमदा गाँव नुईया से 11 साल की बच्ची नाम सुने पुरती पिता स्वर्गीय रूढ़िया पुरती माँ सोमवारी पुरती यह बच्ची शुक्रवार को अपने गांव से पत्ता बेचने चाईबासा शहर आई थी पत्ता बेचने का क्रम में बच्ची का अत्यधिक तबीयत खराब होने से बच्ची रेलवे स्टेशन चाईबासा में ही सोकर रात बिताई अपने सहयोगियों के साथ और किसी तरह आज सुबह अपने सहयोगी के साथ सदर अस्पताल चाईबासा पहुँची।

अस्पताल के गार्ड के द्वारा खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सह समाज सेवी सिद्धार्थ होनहागा समाज सेवी विजय बिरुली को सूचना प्राप्त हुई प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचकर बच्ची को संज्ञान में लिया बच्ची से पूछताछ के क्रम में उसका गाँव और पता पूछा बच्ची का तबीयत बहुत खराब है प्रमुख ने तुरंत कार्रवाई करते हुए DS डॉक्टर शिवचरण हंसदा को फोन के द्वारा संपर्क कर सारी घटना की जानकारी दी डॉक्टर के द्वारा तुरंत संज्ञान लेने पर बच्ची को एमटीसी में तत्काल अभी डॉक्टर की निगरानी में एडमिट किया गया है बच्ची को जांच के द्वारा पता चला मलेरिया बुखार है बच्ची का अभी एमटीसी में सही रूप से इलाज चल रहा है।

डॉक्टर के द्वारा CWC चाइल्ड वेलफेयर सेंटर को भी खबर कर दिया गया है बच्ची के निगरानी के लिए,पश्चिम सिंहभूम जिला में दुनिया भर का खनिज संपदा होने का बावजूद भी अभी भी हमारे आदिवासी लोग पत्ता दातुन बेचने पर मजबूर है ऐसे क्या मजबूरी है जो हमारे नाबालिक बच्चों स्कूल जाने के बदले पत्ता दातुन बेचने पर मजबूर है बच्चों का संवैधानिक अधिकार शिक्षा फिर भी बच्चों का संवैधानिक अधिकार का हनन हो रहा है,बच्ची का मजबूरी को पूछा गया बच्ची ने कहा पत्ता दातुन बेचकर कपड़ा खरीदने का मकसद से आई थी चाईबासा,झारखंड सरकार को इस पर गहन चिंतन मंथन करने की आवश्यकता है पश्चिम सिंहभूम जिले के सभी माननीय सांसद ,विधायक ,मंत्री, जिला प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *