Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा:नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी ब्लास्ट में पति की मौत,पत्नी घायल

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में फिर आईईडी ब्लास्ट हुई है।यह घटना जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र की है।जहाँ नक्सलियों द्वारा लगाये गए आईईडी बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।दोनों को ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल भेजने के लिए घटनास्थल से घर लाया गया, जहां एक की मौत हो गई। घटना गोइलकेरा थाना अंतर्गत ईचाहातु में बुधवार की सुबह घटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ईचाहातु गांव का यह दंपति बुधवार सुबह अपने खेत में लगी अरहर की फसल को देखने जा रहा था। मुख्य सड़क से कुछ दूर पगडंडियों से होते हुए खेतों की ओर जाने के दौरान जमीन के नीचे लगा आईईडी ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आने से ईचाहातु गांव निवासी 52 वर्षीय कृष्णा पूर्ति और उनकी पत्नी 45 वर्षीय नंदी पूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को ग्रामीणों के सहयोग से घटनास्थल से घर लाया गया था,जहां कृष्णा पूर्ति की मौत हो गई। वही, उनकी पत्नी घायल हो गई है और उन्हें इलाज के लिए गोइलकेरा अस्पताल भेजा गया है।जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया।

बता दें कि इन दिनों नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया है।क्योंकि पुलिस नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चला रही है। लेकिन इन दिनों पुलिस के साथ-साथ ग्रामीणों की भी मौत आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से हो रही है।इससे ग्रामीण काफी भयभीत हैं। इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि ब्लास्ट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है।जबकि एक महिला घायल है।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *