मंत्री बने चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा, समर्थकों ने की आतिशबाजी, लड्डू भी बांटे
चंपई सोरेन सरकार में चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा को मंत्री बजाए जाने को लेकर शुक्रवार को स्थानीय पिल्लई हॉल चौक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं झामुमो के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई एवं लड्डू बांटे गए।

मौके पर मुख्य रूप से नगर परिषद चाईबासा के पूर्व अध्यक्ष डोमा मिंज, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता, अधिवक्ता केसर परवेज, चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स के आदित्य विक्रम शारडा, पिंटू अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, झामुमो के राहुल तिवारी, पवन साव, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद यादव, चंद्रशेखर यादव, सुमित पोद्दार, राजू ठाकुर, के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
