Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा नगर परिषद के द्वारा लूथेरन स्कूल परिसर में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का शिविर लगाया गया

आज दिनांक 13/12/23 बुधवार को नगर परिषद चाईबासा के द्वारा वार्ड नं०-12 के लूथेरन स्कूल परिसर में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का शिविर लगाया गया, कुल मिलाकर अबतक 12 वार्डों पे शिविर लग चुका है मगर एक में भी पेयजल स्वच्छता विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति नहीं हुई है जो कि सोचने वाली बात है जबकि नगर परिषद प्रशासक द्वारा पिछले शिविर में फोन के माध्यम से विभाग के पदाधिकारी को खबर दी गई थी।

आज के शिविर में 38 वार्डवासियों ने स्वास्थ्य जांच कराया, 12 ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन दिया, 5 ने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन दिया, साथ ही जरुरतमंदों के बीच 80 कंबल का वितरण किया गया। मौके पर नगर परिषद चाईबासा प्रशासक प्रतिभा रानी, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, झामुमो नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, नोडल पदाधिकारी नितेश शर्मा, प्रतिनियुक्त कर्मी मुन्ना आलम, गणेश सिंकु, परवेज आलम, इमरान, चांदनी सवैया, प्रतिमा प्रजापति, गायत्री देवी एवं अचंल कार्यलय, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग एवं नगर परिषद चाईबासा के कर्मचारीगण मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *