Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा पुलिस ने 5 करोड़ 58 लाख रुपए से अधिक का डोडा किया जब्त

चाईबासा:- पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चाईबासा पुलिस ने 5 करोड़ 58 लाख रुपए से अधिक का डोडा जब्त किया है. पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने यह कार्रवाई चाईबासा मुख्यालय में की है. एक कंटेनर वाहन पंजीयन संख्या RJ- 14GF2443 से चक्रधरपुर से चाईबासा की तरफ जा रहा था।

तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए डोडा के ऊपर कंटेनर में चावल का मूड़ी रखा था. ताकि किसी को जानकारी ना हो सके. इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि करोड़ों का डोडा चाईबासा की तरफ जा रहा है. सूचना महत्वपूर्ण थी इसलिए एसपी ने तत्काल चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल देव बडाईक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. टीम का गठन होने के बाद रांची चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 75 ई पर चेकनाका के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

देर रात पुलिस को चक्रधरपुर से एक कंटेनर चाईबासा की तरफ जाते हुए दिखा. भारी संख्या में पुलिस बल को कंटेनर के चालक देखते ही गाड़ी को खड़ी कर कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ. बाद में पुलिस वाहन को जब्त कर मुफस्सिल थाना ले गयी. जहां जांच पड़ताल की गयी तो कंटेनर के ऊपर से 40 बोरा चावल का बना मूड़ी निकला. जिसका वजन 400 किलो था. जिसका बाजार में मूल्य लगभग 6 लाख रुपया है. उसके नीचे 186 प्लास्टिक के बोरा में डोडा भरा हुआ था. जिसका वजन 3 हजार 7 सो 23 किलो मिला. जिसका बाजार में 5 करोड़ 58 लाख रुपए है. इसके अलावा नोकिया कंपनी का एक मोबाइल एक स्मार्टफोन, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और RJ- 14GF2443 कंटेनर माल वाहन को पुलिस ने जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *