चाईबासा : डीएवी में शिक्षक दिवस संपन्न
चाईबासा 5 सितंबर 2024:-स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्या रेखा कुमारी ने कहा कि शिक्षक ही वे मार्गदर्शक होते हैं जो हमें जीवन की शिक्षा देते हैं।

शिक्षक एस बी सिंह ने कहा कि इस तकनीकी युग में भी शिक्षक का कोई विकल्प नहीं है। बच्चे गूगल को गुरु न बनाएं। इस अवसर पर शिक्षक जयंत कुमार पण्डा ने व छात्र अर्णव कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र तथा प्रार्थना के साथ हुई। दिवस की महत्ता पर छात्रा जासरा शाहिद द्वारा विचार व्यक्त किया गया। संगीत शिक्षक के निर्देशन में समूह गान प्रस्तुत किया गया।

गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए शिक्षिका सुधा सिंह ने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षक का बहुमूल्य योगदान होता है। गौरतलब हो कि इस अवसर पर 20 वर्षों से अधिक समय तक विद्यालय में सेवा देने के लिए विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार अम्बस्ठ शिक्षिका सुनंदा नायर नॉन टीचिंग स्टाफ प्रदीप भद्र, प्रदीप कुमार गोप और सूरा बानरा को सम्मानित किया गया। हवन शिक्षक जयंत कुमार पांडा ने ने संपन्न कराया। मंच संचालन छात्रा आशिका, सिद्धि अग्रवाल एवं शिक्षिका मनीषा सिन्हा ने किया।
