चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरयूसीसी सदस्य सह श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का लिया जायजा, राहत एवं बचाव कार्य का बने हिस्सा

अहले सुबह सरायकेला जिला के हावड़ा-मुम्बई मार्ग पर चक्रधरपुर डिवीजन के बड़ाबम्बो-राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पाटो बेड़ा गांव के समीप हावड़ा-मुम्बई मेल ट्रेन संख्या 12810 रेल दुर्घटना का दुःखद समाचार मिलते ही चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरयूसीसी सदस्य सह श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जिला प्रशासन, रेलवे के डीआरएम व अधिकारियों से बात कर स्थिति का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य का हिस्सा बने।

उन्होंने मृतक के परिवारजनों प्रति संवेदनाएं प्रकट की व घायलों के जल्द ठीक होने कामना की। उन्होंने रेस्क्यू टीम, जिला प्रशासन, रेलवे, मारवाड़ी युवा मंच,सरायकेला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा जिला संगठन एवं आसपास के ग्रामीणों का राहत व बचाव कार्य में लगे सभी संस्थाओं का धन्यवाद दिया।

