चंपई ने BJP को दी वार्निंग; कहा- नहीं जीतने देंगे एक भी सीट।
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। चंपई सोरेन ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मंहगाई नामपर वोट मांगा था। भाजपा ने कहा था कि हमें वोट दो, हम महंगाई को कम करेंगे। ये लोग गैस सिलेंडर लेकर जुलूस निकाला करते थे। उस समय गैस सिलेंडर लगभग 400 रुपये में मिलता था, लेकिन आज क्या हुआ?

चंपई सोरेन ने कहा कि इन्होंने कहा था कि हम अच्छे दिन ले आएंगे, हर परिवार को पंद्रह लाख रुपये और हर साल एक करोड़ नौकरी देंगे, लेकिन क्या हुआ? इन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसीलिए हम आपको याद दिला रहे हैं कि ये कितने बड़े जुमलेबाज हैं। इसी तरह इन्होंने 2019 में जुमला दिया था। 2024 में भी इनके पास कोई मुद्दा नहीं है, ये सिर्फ गारंटी दे रहे हैं। ये जुमलों की गारंटी है, इसलिए मैं आपको सावधान करने के लिए आया हूं।
भाजपा को झारखंड में वोट मांगने का हक नही
चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा को झारखंड में वोट मांगने का अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए पीएम आवास का पैसा बंद कर दिया। इसलिए हमारे युवा सम्राट हेमंत बाबू की सरकार अबुआ आवास योजना लेकर आई। हमने दो कमरे की जगह तीन कमरा देने का काम किया।
पीएम मोदी को आदिवासियों पर बोलने का हक नहीं
चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड विधानसभा से सरना धर्म कोड पास करके राजभवन भेजा गया, लेकिन राजभवन इसे रोक है। ऐसे में पीएम मोदी को आदिवासियों पर बोलने का हक नहीं है। उन्होंने मूलवासियों और पिछड़ों के साथ धोखा किया है। ये लोग आपका अधिकार छीनना चाहते हैं। इतिहास को मिटाना चाहते हैं, लेकिन हम भाजपा को झारखंड में पैर रखने नहीं देंगे।
सूरत और इंदौर को लेकर किया अटैक
सूरत में भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध चुनाव और इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने पर भी चंपई ने भाजपा पर अटैक किया। चंपई सोरेन ने कहा कि गुजरात और इंदौर में आपने देखा होगा कि कैसे इन्होंने साम-दाम और दंड का प्रयोग करके अपने प्रत्याशी का निर्विरोध चुनाव करा लिया। इन लोगों ने उस लोकसभा क्षेत्र की जनता को वोट से वंचित कर दिया।
भाजपा को देंगे मुंहतोड़ जवाब
चंपई सोरेन ने आह्वान किया कि आप सभी महागठबंधन के प्रत्याशी को तीर-धनुष पर वोट देकर जिताएं। यह देश की दिशा और दशा तय करेगा। चंपई ने कहा कि हम भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देंगे। जिन्होंने हेमंत सोरेन को जेल में डाला है, उसे झारखंड में एक भी सीट जीतने नहीं देंगे। चंपई सोरेन ने कहा कि ये लड़ाई लोकतंत्र, संविधान बचाने और भाजपा के तानाशाही के विरोध में है।
झामुमो प्रत्याशी को जिताने की अपील
जमेशपुर से झामुमो प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारे प्रत्याशी समीर महंती को तीर-धनुष पर वोट देने की जरूरत है। चंपई ने कहा कि एक भी वोट इधर उधर ना होना चाहिए, सभी का वोट तीर धनुष पर पड़ना चाहिए।

Jamshedpur. Jharkhand Lok Sabha Election. Jharkhand Chief Minister Champai Soren, while addressing a public meeting in Jamshedpur, attacked BJP fiercely. Champai Soren said that in the 2014 Lok Sabha elections, BJP had sought votes in the name of inflation. BJP had said that vote for us, we will reduce inflation. These people used to take out processions carrying gas cylinders. At that time a gas cylinder was available for around Rs 400, but what happened today?
Champai Soren said that they had said that we will bring good days, will give fifteen lakh rupees to every family and one crore jobs every year, but what happened? He did not fulfill even a single promise. That is why we are reminding you what a big catchphrase he is. Similarly, he had given this statement in 2019. Even in 2024, they do not have any issue, they are just giving guarantees. These are guaranteed gimmicks, so I’m here to warn you.
BJP has no right to ask for votes in Jharkhand
Champai Soren said that BJP has no right to ask for votes in Jharkhand. Central government stopped money for PM housing for Jharkhand. Therefore, the government of our young emperor Hemant Babu came up with the Abua Housing Scheme. We did the work of giving three rooms instead of two rooms.
PM Modi has no right to speak on tribals
Champai Soren said that after passing the Sarna Dharma Code from the Jharkhand Assembly, it was sent to the Raj Bhavan, but the Raj Bhavan stopped it. In such a situation, PM Modi has no right to speak on tribals. He has betrayed the indigenous people and the backward people. These people want to snatch your rights. We want to erase history, but we will not allow BJP to set foot in Jharkhand.
Attack on Surat and Indore
Champai also attacked BJP over the unopposed election of BJP candidate in Surat and withdrawal of nomination of Congress candidate in Indore. Champai Soren said that in Gujarat and Indore you must have seen how they got their candidate elected unopposed by using coercion and punishment. These people deprived the people of that Lok Sabha constituency from voting.
Will give a befitting reply to BJP
Champai Soren called upon all of you to make the Grand Alliance candidate win by voting for him with bow and arrow. This will decide the direction and condition of the country. Champai said that we will give a befitting reply to BJP. Those who have put Hemant Soren in jail will not allow him to win even a single seat in Jharkhand. Champai Soren said that this fight is to save democracy, constitution and against the dictatorship of BJP.
Appeal to make JMM candidate win
While appealing for the victory of JMM candidate from Jameshpur, Champai Soren said that to save democracy, our candidate Sameer Mahanty will be given arrows and money.There is a need to vote on Sh. Champai said that there should not be a single vote here and there, everyone’s vote should be on the bow and arrow.

