एनएच 33 पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत, संवेदक की लापरवाही से लोग हो रहे बार बार दुर्घटना का शिकार
सरायकेला जिला के चांडिल थाना क्षेत्र एनएच 33 स्थित चिलगू पुल पर आए दिन सड़क दुर्घटना देखने को मिल रहा है । गुरुवार की शाम मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गए। उनमें से एक ने दम तोड़ दिया। तीनों बिहार के बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों आशियाना प्रकृति डोबो पूड़ीसिली में काम करते हैं और चिल्गू से राशन का सामान लेकर वापस जा रहे थे। इस दौरान चिल्गू स्थित बंद पड़े पुल पर मिट्टी के ढेर से मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार तीनों घायल हो गए और एक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सभी को स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से बेहतर चिकित्सा के लिए जमशेदपुर एमजीएम हॉस्पिटल भेज दिया।ग्रामीणों का कहना है की संवेदक के द्वारा पुल के पास एनएच 33 पर सड़क को खोद कर छोड़ देने तथा मिट्टी के ढेर लगा देने से आए दिन दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है।
