इंडिगो फ्लाइट में बवाल
इंडिगो फ्लाइट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया। पैसेंजर की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। साहिल उड़ान में 10 घंटे से ज्यादा से हो रही देरी से नाराज था। यह घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E-2175 की है।

इस फ्लाइट को सुबह 7 बजकर 40 मिनट में टेकऑफ करना था लेकिन कोहरे के कारण लेट हुई। यह फ्लाइट शाम 5 बजकर 33 मिनट में गोवा के लिए रवाना हुई। इस वीडियो में पीले रंग की हुडी पहने पैसेंजर सीट से उठकर पायलट के पास गया फिर थप्पड़ मारने के बाद कहा कि चलाना है तो चला नहीं तो खोल गेट

A video of Indigo flight is going viral on social media. Actually, a passenger slapped the pilot in an Indigo flight at Delhi’s Indira Gandhi International Airport. The passenger has been identified as Sahil Kataria. Sahil was angry with the flight being delayed by more than 10 hours. This incident took place on Indigo flight number 6E-2175 from Delhi to Goa. This flight was to take off at 7.40 am but was delayed due to fog. This flight left for Goa at 5:33 pm. In this video, the passenger wearing a yellow hoodie got up from the passenger seat and went to the pilot, then slapped him and said that if you want to drive then drive otherwise open the gate.
