Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के चिलकु शिव मंदिर परिसर में छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत चिलकु पंचायत के शिव मंदिर परिसर पर प्रत्येक साल की तरह श्री श्री शिव शक्ति कला केंद्र छ ऊ नृत्य दल और नीचे टोला चिलकु छ ऊ नृत्य दल द्वारा प्रतियोगिता के तहत कल रात को नृत्य किया गया एक मंच पर शुरुआत की गई। छ ऊ नृत्य का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया। नरकासुर बीध, नाग नागिन का मिलन, जय माता दी, मां मगला चांदी, शोले और हमसे ना टकराना नृत्य में सुर ताल एवं लय में दोनों दल द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर दशकों से खूब बाह बाही लुटी।

मुख्य अतिथि के रूप में चिलकु पंचायत के मुखिया सविता मुंडारी, ग्राम प्रधान हरिमीहन महतो, वार्ड सदस्य शंभू नाथ मंडल, बलभद्र महतो, रासबिहारी मंडल, शालिग्राम मंडल, दीपक नायक, कमलेश मुंडारी, विमल गांगुली, राज कुमार सरदार, किशोर महतो। इस छ ऊ नृत्य कार्यक्रम में दर्शकों को संबोधित करते हुए चिलकु पंचायत के मुखिया सविता मुंडारी ने कहा कि कला संस्कृति मनुष्य का एक अभिन्न अंग है इसको बचाए रखने का प्रयास छ ऊ नृत्य दल द्वारा प्रत्येक साल आज की दिन में नृत्य करते हैं जो एक सहारा ना कार्य है सभी नृत्य दलों के कलाकारों को शुभकामनाएं एवं बधाई का पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *