Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड के कुलुडीह में माॅडल जाहेरथान का उद्घाटन किया ।

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के कुलुडीह में माॅडल जाहेरथान का फीता काट कर उद्घाटन किया । कुलुडीह में लगभग 3 करोड़ की लागत से सौंदयींकरण किया गया है , जिसमें जाहेरस्थन की चारदीवारी का निर्माण एवं चार दिवारी के अंदर वह बाहर दीवारों पर आदिवासी संस्कृति की झलक पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित की गई है , परिसर में पेवर ब्लॉक, घास , पानी का फवारा , संस्कृतिक भवन, चारों ओर लाइटिंग की व्यवस्था , फूलों के बागवानी, पौधारोपण एवं पेयजल की व्यवस्था शामिल है।

बड़ा एंट्री गेट और चार दिवारी के बाहर शौचालय भी बनाए गया हैं , चंपाई सोरेन उद्घाटन के बाद परिसर में पौधा रोपण किया है, इसके बाद जाहेर स्थान में मुख्य पूजा स्थल को देखा, चार दिवारी के अंदर बने संस्कृति भवन में लोगों को संबोधित किया , सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी मूल वासियों की हितों की रक्षा करने का काम करती है प्रदेश में आदिवासी मूल वासियों की परंपरा को बचाए रखने के लिए जाहेर स्थान वह देवस्थानों को सुरक्षित किया जा रहा है यह आपकी सरकार है। उन्होंने कहा कि हमलोग जाहेर थान अथवा जाहेरगढ़ में बाहा पर्व मानते हैं समस्त झारखंड वासियों को आज वहां पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं

हम लोग अपनी परंपरा को बचाते हुए जहराथन में अपनी देवी देवता जाहेर आयो ,लीटा ,गोसाई मोणे को , तुरी को, माझी हड़िम को , साल के फूल से पूजा कर सुख शांति की कामना करते हैं। झारखंड प्रदेश तेजी से प्रगति करें। जाहेर आयो से यही आशीर्वाद मांगता हूं उन्होंने कहा कुलडीह का जाहेरस्थन पूरे प्रदेश में मॉडल प्रस्तुत कर रहा है ऐसे ही सभी जाहेरस्थानों का सुंदरीकरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *