सामाजिक कार्यकर्ता कपूर टुडू के निधन पर अंतिम यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा राज्य ने एक आंदोलकारी को खो दिया
झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कपूर टुडू ,उर्फ़ कपूर बागी के निधन पर बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन ने चांडिल के चिलगू- चाकुलिया स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की.मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कपूर टुडू जी के रूप में मैंने अपना एक भाई, दोस्त और झारखंड आंदोलनकारी खो दिया है. उनका निधन ना सिर्फ हमारी पारिवारिक क्षति है बल्कि इस राज्य ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है।जिन्होंने अलग राज्य के संघर्ष से लेकर अपने पूरे जीवन काल में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर आम लोगों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते रहे. उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है।

गौरतलब है कि स्वर्गीय कपूर टुडू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई थे। इलाज के दौरान बीते 6 मई को उनका निधन हो गया था। उनके परिवार में एक बूढी मां, पत्नी समेत दो पुत्र, एक पुत्री है तीनो नाबालिग हैं।
