टोंटो प्रखंड के सीआरपीएफ कैंप मे सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों के बीच पौधे का वितरण
चाईबासा: टोंटो प्रखंड मे 174 वी वाहिनी के रि. पु. बल द्वारा कोल्हान वन क्षेत्र मे सिविक एक्शन प्रोग्राम का किया गया आयोजन इस सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्राम लिसीमोती, टोंटो, पालीसाई, बंदाबेड़ा एवं हेंदेबुरु गाँव से आये सैकड़ों ग्रामीणों को सी. आर. पी. एफ द्वारा पानी टंकी टीन शीट मच्छरदानी सोलर टोर्च आम के पौधे एवं मटर के बीज का वितरण किया गया साथ ही प्राइमरी विद्यालय पालीसाई, हरताहातु एवं हेंदेबुरु स्कूल के सभी छात्र छात्राओं के बीच स्कूल बैग, कॉपी किताब एवं पेंसिल का भी वितरण किया गया यह कार्यक्रम 174 वी बटालियन के कमांडेट संजय कुमार सिंह के निर्देशनुसार आयोजन किया गया था वही सीआरपीएफ द्वारा कहा गया की वह हमेशा ग्रामीणों के प्रति सहयता के लिए तत्पर रहेगी।
इस दौरान सीआरपीएफ 174 बटालियन के रि. पु. बल के समवाय अधिकारी रजनीश सिंह सहयक कमांडेट निरिक्षक जे. डी अर्जुन राम राउत जीडी विनोद सिंह व सीआरपीएफ 174 वाहिनी की के रि. पु. बल जबानो के साथ झारखण्ड पुलिस के सउनी अरुण कुमार झारखण्ड आर्मड फोर्स के उपनिरिक्षक नरेन्द्र झा एवं झारखण्ड पुलिस के जवान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
