Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गढ़वा जाने के दौरान लातेहार पहुंचे CM चंपाई, बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाने पर…

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को सड़क मार्ग से गढ़वा जाने के दौरान लातेहार पहुंचे।मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार को सड़क मार्ग से गढ़वा जाने के दौरान Latehar पहुंचे।झारखंड लातेहार परिसदन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाए जाने के सवाल पर कहा कि आज तो वह इस विषय पर कुछ नहीं बता पाएंगे लेकिन प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने रोजगार के संबंध में कहा कि झारखंड सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए तत्पर है। Latehar में संचालित विभिन्न कोयलरी में भी स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, इस पर फोकस किया जाएगा।लातेहार जिले में सरकारी डिग्री कॉलेज की कमी और साइंस की पढ़ाई नहीं होने के मामले में उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जिले में बेहतर काम करने के लिए सरकार प्रयासरत है। जल्द ही यहां बेहतर शिक्षा की व्यवस्था होगी।इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री को लातेहार जिले की समस्याओं से अवगत कराया।मुख्यमंत्री के साथ पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री Mithilesh Thakur, स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *