Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आज गढ़वा में होगा CM चंपई सोरेन का आगमन, अबुआ आवास योजना…

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का आज गढ़वा आगमन होगा। उस दौरान वह पलामू प्रमंडलीय स्तर पर अबुआ आवास योजना (Abua Aawas Yojna) के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण करेंगे।उक्त जानकारी DC शेखर जमुआर ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी।

DC ने बताया कि CM का कार्यक्रम डुमरो स्थित मैदान में आयोजित होगा। उस दिन सिर्फ Abua Aawas Yojna के लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरण और उसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि गढ़वा में अबुआ आवास के लाभुकों को स्वीकृति पत्र देने की सारी तैयारी की जा चुकी है। कार्यक्रम का आयोजन प्रमंडल स्तरीय है। उसके तहत गढ़वा, पलामू एवं Latehar जिले के लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया जाएगा।

CM Champai Soren will arrive in Garhwa today, Abua Housing Scheme…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *