Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

CM चंपई सोरेन का ऐलान, गुंडागर्दी और जेल से दादागिरी बंद हो…

रांची- नये CM चंपई सोरेन ने कहा कि हर हाल में क्राइम कंट्रोल होना चाहिये। हत्या, महिला अत्याचार और पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज होने वाले कांडों का खुलासा होना ही चाहिये। पोक्सो एक जघन्य अपराध है, इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वहीं, जेल के अंदर से दादागिरी बंद होनी चाहिये। CM चंपई सोरेन आज पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे थे। मीटिंग में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, CM के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, DGP अजय कुमार सिंह ADG अभियान संजय आनंद लाठकर मौजूद थे।

CM चंपई सोरेन ने JSSC दफ्तर में हुई तोड़फोड़ को लेकर SIT का गठन करने का आदेश दिया है।आला अधिकारियों ने CM चंपई सोरेन को बताया कि महिला अत्याचार से संबंधित कांडो में कमी आई है। साल 2019 में 7650 केस दर्ज किए गये थे। वहीं, साल 2020 में 7464, साल 2021 में 7279, साल 2022 में 6963 साल 2023 से अबतक 6132 मामले दर्ज किये गये हैं। CM को बताया गया कि बेहतरीन पुलिसिंग के चलते सांप्रदायिक एवं संवेदनशील घटनाओं में कमी आई है। CM चंपई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि दहेज हत्या के मामलों का तुरंत खुलासा होना चाहिये। दोषियों को बचना नहीं चाहिये। हत्या की वारदात थमनी चाहिये। CM चंपई सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रांची, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर एवं हजारीबाग में क्राइम कंट्रोल पर फोकस जरूरी है, क्योंकि ऐसी जगहों पर कोई अपराध होता है तो इसका नकारात्मक असर पूरे राज्य में पड़ता है।

CM चंपई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें खबर है कि जेल में बंद बड़े गैंगस्टर और गुंडे अपनी हुकूमत चला रहे हैं। जेल के अंदर बंद गुंडों के इशारे पर बाहर क्राइम होते हैं। ऐसे लोगों को चिहिंत कर सख्त कार्रवाई करें। ATS को मजबूत करने के लिये SP और DSP की पोस्टिंग तुरंत करें। CM चंपई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि क्राइम कंट्रोल को लेकर जो भी साधन-संसाधन चाहिये, उसे तुरंत खरीदे। वहीं, आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी बेहतर तरीके से करें। CM चंपई सोरेन बहुत जल्द मुख्य सचिव, DGP एवं सभी DC,SSP और SP के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *