Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

Congress नेता ने Atique का बताया शहीद, कब्र पर रखा तिरंगा, लगाये नारे

 

 

*प्रयागराज* में माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) के मारे जाने के बाद कांग्रेस (Congress) नेता ने उसकी कब्र पर तिरंगे का अपमान किया है। कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार उर्फ रज्जू भैया (Rajju Bhaiya) ने अतीक अहमद को शहीद (Martyr) बताया और भारत रत्न देने की मांग की है।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने अतीक अहमद अमर रहे, अशरफ अमर रहे, असद अमर रहे के नारे भी लगाए।
कांग्रेस नेता की इस हरकत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें बोलते हुए सुना जा सकता है कि वो वार्ड नंबर 43 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी हैं और अतीक अहमद की इस तरह से हुई हत्या को लेकर बयानबाजी कर रहा है। हालांकि, कांग्रेस नेता की इस हरकत के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ राष्ट्रध्वज का अपमान करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
कांग्रेस नेता राजकुमार इस वीडियो में अतीक को शहीद का दर्जा दिलाने की लड़ाई लड़ने का दावा भी करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत मिले पद्म विभूषण सम्मान का उदाहरण देते हुए कहा कि अतीक अहमद एक जनप्रतिनिधि थे वो शहीद हुए हैं, उन्हें शहीद का सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं इस बात की मांग करता हूं कि अतीक अहमद को भारत रत्न दिया जाए, वो एक जनप्रतिनिधि थे वो शहीद हुए हैं उन्हें शहीद का सम्मान दिया जाना चाहिए।
वहीं, कांग्रेस नेता राजकुमार उर्फ रज्जू भैया के वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया। इसको लेकर प्रयागराज की शहर कांग्रेस कमेटी ने अपने लेटर हेड पर उन्हें निष्कासित करने का आदेश जारी किया। कांग्रेस के इस लेटर पर लिखा था कि कांग्रेस ने आजाद स्क्वॉयर वार्ड नंबर 43 से पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह रज्जू को बाहर निकाल दिया है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए प्रयागराज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने बताया कि माफिया अतीक अहमद को लेकर की गई बयानबाजी के चलते ये कार्रवाई की गई है। ये उनका निजी बयान है इस बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही पार्टी द्वारा उनकी उम्मीदवारी भी वापस ली जाती है।

After the murder of mafia Atiq Ahmed in Prayagraj, the Congress leader has insulted the tricolor on his grave. Congress councilor candidate Rajkumar alias Rajju Bhaiya called Atiq Ahmed a martyr and demanded Bharat Ratna.
Along with this, the Congress leader also raised slogans of Atiq Ahmed amar rahe, Ashraf amar rahe, Asad amar rahe.
A video of this act of Congress leader is also going viral on social media. In this video, he can be heard saying that he is the Congress corporator candidate from ward no. However, after this action of the Congress leader, he has been arrested. An FIR has been registered against him for disrespecting the national flag.
In this video, Congress leader Rajkumar is also seen claiming to have fought a battle to get Atiq the status of a martyr. Citing the example of Padma Vibhushan awarded posthumously to Samajwadi Party founder Mulayam Singh Yadav, the Congress leader said that Atiq Ahmed was a public representative, he has been martyred, he should be given the honor of a martyr. He said that I demand that Atiq Ahmed should be given Bharat Ratna, he was a people’s representative, he has been martyred, he should be given the respect of a martyr.
At the same time, after the video of Congress leader Rajkumar alias Rajju Bhaiya went viral, the Congress expelled him from the party for 6 years. Regarding this, the City Congress Committee of Prayagraj issued an order to expel him on its letter head. It was written on this letter of Congress that Congress has thrown out the councilor candidate Rajkumar Singh Rajju from Azad Square Ward No. 43.
Giving more information in this regard, President of Prayagraj City Congress Committee, Pradeep Mishra said that this action has been taken due to the rhetoric made about Mafia Atiq Ahmed. This is his personal statement, the party has nothing to do with this statement. Along with this, his candidature is also withdrawn by the party.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *