Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कांग्रेस नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें, मंत्री आलमगीर आलम से ईडी की टीम उनके OSD संजीव लाल और उसके सहायक के घर से बरामद हुए 32 करोड़ से अधिक कैश से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही थी. ईडी ने मंगलवार (14 मई) को मामले में उनसे 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. इसके बाद आज ईडी ने फिर से उन्हें मामले में पूछताछ के लिए बुलाई थी. आज फिर से 7 घंटों के पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

आलमगीर आलम को ईडी ने 12 मई को जारी किया था समन

मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने आलमगीर आलम को 12 मई को समन भेजकर पूछताछ के लिए हिनू स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में बुलाया था ईडी ने उन्हें 14 मई की सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर आने को कहा था. साथ ही मंत्री को अपने साथ आय-व्यय और संपत्ति से संबंधित आवश्यक सभी कागजात लेकर आने का निर्देश दिया था. मंत्री के पीएस संजीव लाल और सहायक जहांगीर आलम के घर से 35.23 करोड़ रुपए की बरामदगी मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता आलमगीर आलम को पूछताछ के लिए समन भेजकर बुलाया था.

इससे पहले मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव रहे संजीव लाल और उसके सहायक के घर से बरामद करोड़ों रुपए को लेर ईडी ने जांच के उपरांत खुलासा किया था साथ ही ED ने दावा किया था कि बरामद पैसा टेंडर घोटाला और मनी लाउंड्रिग से जुड़ा हुआ है. ED के अनुसार इस पूरे मामले में कई अधिकारी संलिप्त हैं और कई बड़े नेताओं का उन्हें संरक्षण मिला हुआ है. फिलहाल संजीव लाल और जहांगीर आलम ईडी की रिमांड पर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *