अनुमंडल कार्यालय जगन्नाथपुर मैदान में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय जनसंवाद अभियान आयोजित
चाईबासा – विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम सिंहभूम में पहले झामुमो के द्वारा मैया सम्मान योजना फिर भाजपा के परिवर्तन यात्रा के बाद कांग्रेस का जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय जनसंवाद अभियान लक्ष्य 2024 अनुमंडल कार्यालय जगन्नाथपुर मैदान में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री इरफान अंसारी खूंटी के सांसद काली चरण मुंडा,विधायक सोनाराम सिंकु एवं चुनाव अभियान कमिटी के सभी नेता शामिल हुए, कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के कार्यक्रताओं मे खासा उत्साह देखा गया, इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कार्यक्रम की तैयारी और चुनाव को लेकर पत्रकारों से खुलकर बात कही । उन्होंने कहा कि इस बार भी जगन्नाथपुर विधानसभा मे कांग्रेस की जीत होगी।

कार्यक्रम मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री इरफान अंसारी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जगन्नाथपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सोनाराम सिंह को जीतने के लिए खुलकर आह्वान किया लोगों से कहा कि वह एक बार फिर विधायक सोनाराम सिंह को अवसर दे ताकि उनके क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके और इरफान अंसारी ने खुले मन से या घोषणा की है कि अगर विधायक सोनाराम सिंकु इस बार फिर जीतते हैं तो उन्हें पार्टी आला कमान मंत्री पद देगी
