Categories

October 8, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गम्हरिया प्रखंड के ग्राम कुलूडीह में शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा

गम्हरिया प्रखंड के पंचायत इटागढ़ अंतर्गत कुलूडीह गांव में आज सोमवार को महादेव की आशीर्वाद से प्राप्त शिवलिंग का भव्य व सुंदर तरीके से सभी ग्राम वासियों ने मिलकर शिवलिंग का प्रतिष्ठा किया। चिलचिलाती धूप में दोपहर के तकरीबन 11:30 बजे पुरुष महिलाओं एवं गांव वालों ने नंगे पांव पूरे गांव का शिवलिंग को लेकर भ्रमण किया। इस शुभ एवं मंगल कार्य में ग्राम के ग्राम प्रधान श्री मोटलू माझी, नाइके बाबा श्रीमान् लाल बस्के, जमीन दाता श्रीमान् शंकर मंडल, महा शिव शक्ति पूजा समिति के अध्यक्ष – नंदू कर्मकार, कोषाध्यक्ष – राकेश महतो, कमल लोचन, सचिव- लक्ष्मण मार्डी सुरजू गोप, हुमनाथ गोप ,अनंत बारिक एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

दिनांक 15/05/2024 दिन मंगलवार को सात बजे गाजे बाजे के साथ 108 कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। जिसमें बड़े – छोटे , गुरु – ज्ञानी व विद्वान इस मंगल कार्य में उपस्थित रहेंगे। इस मंगल कार्य के लिए कुलूडीह ग्रामवासी सभी शिव भक्तों को सादर आमंत्रित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *