Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रामाकृष्ण फोर्जिंन प्लांट 3-4 में ठेका कर्मी की गिरकर मौत

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत औद्योगिक इकाई रामाकृष्ण फोर्जिंन प्लांट 3-4 में कार्यरत ठेका कर्मी बिंदेश्वरी दुबे की कंपनी में काम करने के दौरान गिरकर मौत हो गई.

Advertising:-

उधर मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही अन्य मजदूर आक्रोशित हो उठे और मुआवजा की मांग को लेकर शव के साथ कंपनी गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. वही मौत की सूचना मिलते ही कांग्रेस कामगार इकाई के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश भी पहुंचे और परिजनों को 20 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी देने की मांग की. हालांकि आनन-फानन में कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूर को इलाज हेतु ले जाया गया मगर चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया.
वहीं घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है. समाचार लिखे जाने तक वार्ता शुरू नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि मजदूर के घर पर पत्नी के अलावा एक छोटी बहन और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. मृतक बाबा कुटी का रहने वाला बताया जा रहा है.वहीं मामले की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *