बहुत तेजी से फैलता है कोरोना का नया वैरिएंट XBB 1.16, पटना में मिला एक संक्रमित
रांची: एक बार फिर डरा रहा है कोरोना. एक बार पुन: लॉकडाउन के मंजर की याद दिला रहा है कोरोना. जी हां बिहार में कोरोना ने एक बार फिर लोगों को संक्रमित करना शुरू कर दिया है. मालूम हो कि पिछले 24 घंटे के दौरान पटना समेत पूरे राज्य में अब तक कोरोना के तीन नये मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. इनमें पटना के दो और गया के एक मरीज हैं.
वहीं इन सबको मिला कर अब बिहार में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 44 हो चुकी है. बात करें पटना की तो अकेले पटना में ही 30 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. मालूम हो कि मात्र चार दिनों में राज्य में सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 29 से बढ़कर 44 हो गयी. सबसे चौकाने वाली बात ये है कि इसमें से एक कोरोना का नया वैरिएंट (एक्सबीबी 1.16) भी मिला है.
बता दें जिनोम सिक्वेंसिंग से नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है. बता करे इस नए वेरिएंट की तो सामान्य तौर पर इस वैरिएंट का पता नहीं चलता. कोरोना के नये वैरिएंट (एक्सबीबी 1.16) के मिलने से स्वास्थ महकमा सतर्क हो गया है. कोरोना गाईडलाईन के तहत बिहार के अस्पतालों में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है.
वहीं डॉक्टरों का कहना है कि सामान्य तौर पर इस वैरिएंट का पता नहीं चलता है, लेकिन जिनोम सिक्वेंसिंग से नये वैरिएंट की पुष्टि हुई है. इसके अलावे डॉक्टरों की माने तो इस नये वैरिएंट का इनफेक्शन रेट अधिक है. परंतु संक्रमण गले के नीचे नहीं उतर रहा है.
वहीं इसके लक्षण भी सामान्य कोरोना की तरह ही है. इधर, सिविल सर्जन कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार पटना में जो दो कोरोना संक्रमित मिले हैं.साथ ही उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है लक्षण भी नहीं है. इन दोनो ही संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है.
Ranchi: Corona is scaring once again. Corona is once again reminding of the scene of lockdown. Yes, Corona has once again started infecting people in Bihar. It may be known that during the last 24 hours, three new corona patients have been confirmed in the entire state including Patna. Among them two patients are from Patna and one from Gaya.
At the same time, by combining all these, now the total number of corona patients in Bihar has increased to 44. Talking about Patna, 30 patients are admitted in different hospitals in Patna alone. It may be known that in just four days the number of active corona infected patients increased from 29 to 44 in the state. The most surprising thing is that a new variant of Corona (XBB 1.16) has also been found in it.
Let us tell you that the new variant has been confirmed by genome sequencing. If you tell about this new variant, then normally this variant is not known. The health department has become alert after getting a new variant of Corona (XBB 1.16). Masks have been made mandatory in the hospitals of Bihar under the Corona guidelines.
On the other hand, doctors say that normally this variant is not detected, but genome sequencing has confirmed the new variant. Apart from this, according to the doctors, the infection rate of this new variant is high. But the infection is not going down the throat.
At the same time, its symptoms are also like that of normal corona. Here, according to the information received from the Civil Surgeon’s Office, the two corona infected have been found in Patna. Also, they have no travel history and no symptoms. Both these infected have been kept in home isolation.
