पिस्तौल का भय दिखाने वाले अपराधी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आरआईटी थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार की रात आरआईटी थाना
अंतर्गत बाबा आश्रम- बंता नगर रोड में ड्यूटी से लौट रहे युवक अशोक कुमार एवं उसके साथ
मौजूद महिला कर्मी को लूटपाट की नीयत से पिस्तौल का भय दिखाने वाले अपराधी को 24
घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधकर्मी का नाम अमरजीत ठाकुर है, जो ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नम्बर 25 का रहनेवाला है
और पूर्व में भी रंगदारी और आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुका है पुलिस ने घटना को अंजाम देने में विफल रहने के
बाद मौके पर फेंका गया पिस्तौल और पल्सर मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. विदित हो कि बीते शुक्रवार को बंता नगर निवासी अशोक सिंह सोनारी से अपना क्लीनिक बंद कर महिला कर्मी के साथ अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बंता नगर- बाबा कुटी रोड पर श्रवण ठठेरा के घर
के समीप किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था.तभी पल्सर मोटरसाइकिल संख्या जेएच
05सीएम – 3153 पर सवार युवक ने अशोक सिंह को रोककर उसके साथ गाली गलौज करते
हुए हथियार का भय दिखाकर मोबाइल एवं बैग छीनने का प्रयास करने लगा किसी तरह हिम्मत जुटाकर विरोध करते हुए युवक के हाथ से से रिवाल्वर छीन लिया. जिससे भयभीत होकर वह
बाइक से भागने का प्रयास करने लगा इसी दौरान अशोक सिंह ने युवक के बाइक की चाबी निकाल ली. जिसके बाद युवक धक्का देकर भाग निकला. उसके बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची गश्ती दल ने रिवाल्वर एवं पल्सर गाड़ी को चाबी सहित जप्त कर लिया. पूछताछ के क्रम में पता चला कि युवक का नाम अमरजीत ठाकुर उर्फ बोकन था, जो ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 25 का रहने वाला है. जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार कर
लिया गया.

Adityapur: RIT police station of Seraikela district last Friday night
Ashok Kumar, a young man returning from duty in Baba Ashram – Banta Nagar Road and with him
24 to the criminal who showed fear of pistol to the female worker present with the intention of looting
Arrested within hours and sent to judicial custody. The name of the criminal caught by the police is Amarjit Thakur, who is a resident of Transport Colony Road No. 25.
And in the past also he has gone to jail in extortion and Arms Act case, the police failed to execute the incident.
Later, the pistol thrown on the spot and the Pulsar motorcycle have also been seized. It should be noted that on last Friday, a woman from Banta Nagar resident Ashok Singh Sonari closed her clinic.
Was returning to his home with the worker. Meanwhile, Shravan Thathera’s house on Banta Nagar-Baba Kuti Road
Was talking to someone on mobile near .Then pulsar motorcycle number JH
05 CM – 3153 youth stopped Ashok Singh and started abusing him.
Showing the fear of the weapon, he started trying to snatch the mobile and bag, somehow mustering courage and resisting, snatched the revolver from the young man’s hand. afraid of which
Started trying to run away from the bike, during this Ashok Singh took out the key of the young man’s bike. After which the young man pushed and ran away. After that people gathered around and informed the police. The patrol party reached the spot and seized the revolver and the Pulsar car along with the keys. During interrogation, it was found that the name of the youth was Amarjeet Thakur alias Bokan, who is a resident of Transport Colony Road No. 25. raided and arrested
taken.
