चाईबासा में बैंक ऑफ़ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र से अपराधियों ने की दिनदहाड़े करीब डेढ़ लाख रुपए की डकैती

चाईबासा शहर में दिनदहाड़े अपराधियों ने बैंक ऑफ़ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र से करीब डेढ़ लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। मोटरसाइकिल से आए तीन अपराधियों ने चाईबासा बस स्टैंड परिसर में स्थित है बैंक ऑफ़ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र में आकर काउंटर में रखे क़रीब डेढ़ लाख रुपए लूट लेकर फरार हो गए। अपराधी अपने साथ सीसीटीवी कैमरा भी लेते गए।

