Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर में सरेशाम अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी

आदित्यपुरः सरायकेला- खरसावां जिला केआदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला में रविवार देर शाम एक बड़ी घटना घटी, जहां अपराधियों ने दीपांकर भुईया को गोली मार दी. गोली दीपांकर के पैर में लगी है और उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अपराधी की पहचान

बताया जा रहा है कि अपराधकर्मी सुभाष प्रमाणिक के बेटे ने दीपांकर को गोली मारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। दीपांकर भईया के परिवार के लोगो बताया कि घटना छे 6:30 के बीच की है। जहां मोटरसाइकिल से आए 6 लड़के आये थे। उन्हीं में से किसी एक लड़के ने गोली मारी है।

आदित्यपुर में बढ़ते अपराध

बता दें कि हाल के दिनों में आदित्यपुर में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. पुलिस को अपराधियों पर नकेल कसने की जरूरत है. आदित्यपुर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *