Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जुबिली पार्क में लाइटिंग देखने के लिए उमड़ा सैलाब

जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के मौके पर रविवार की शाम को जुबिली पार्क की साज-सज्जा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सलेंस से घुसने वाली सड़क हो या फिर साकची के तरफ की सड़क, हर ओर जाम की स्थिति बन गयी.बच्चे, बड़े, बूढ़े से लेकर महिला और पुरुष लाइटिंग देखने के लिए पहुंचे.

जैसे ही लाइटिंग की शुरुआत हुई, वैसे ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोगों की भीड़ लग गयी.भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया था. पुलिस ने बारी-बारी से वाहनों को पार कराया. सबसे ज्यादा भीड़ बाग ए जमशेद से कीनन स्टेडियम तक देखने को मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *