Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां एवं कुचाई के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी महोत्सव पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

खरसावां के हरि मंदिर, राधा माधव मंदिर, कुचाई राधा कृष्ण मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुबह से महिलाओं व्रत रखकर, उपवास रहकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण की जन्म उत्सव के रूप में कृष्णा जन्माष्टमी मनायी जाती है।

आज रात 12 बजे के वाद भगवान श्री कृष्णा का जन्म होगा श्रद्धालुओं व्रत रखकर रात में 12 बजे जन्मी उत्सव के बाद उनकी पूजा कर व्रत का पारण करेंगे इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी पर कोई साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहें हैं। जन्माष्टमी पर इस बार वही योग बन रहा है जो द्वापर युग में बना था पंचांग के अनुसार आज कृष्ण जन्माष्टमी उसी योग में पड़ी है जिस योग में द्वापर युग में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी बहुत लाभकारी और फल प्रदान करने वाला है कृष्ण जन्माष्टमी के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में हो विराजमान रहैगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *