डीएवी एनआईटी के शिक्षक से साइबर ठगी, एटीएम से 24 हजार उड़ाए
आदित्यपुर स्थित डीएवी एनआईटी के शिक्षक आरके बेहरा से साइबर ठगी हुई है. घटना रविवार 9 बजे की है. जब शिक्षक पैसे निकालने रोड नंबर 4 के एसबीआई के एटीएम में गए. वहां एटीएम मशीन में कार्ड फंस गया. करीब 20 मिनट इंतजार के बाद शिक्षक पास के एक दुकानदार से मदद मांगने गए. इसी बीच पांच मिनट के भीतर किसी ने उनका एटीएम चुरा लिया. भुक्तभोगी शिक्षक कुछ समझ पाते इससे पहले ही उनके एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 24 हजार रुपये की निकासी कर ली गई. मैसेज आने पर उन्हें पैसे निकाले जाने का पता चला. साइबर अपराधियों ने शिक्षक के खाते से दो बार में 10-10 हजार रुपये और तीसरे बार में चार हजार रुपए निकाल लिए.

पुलिस कर रही मामले की जांच
भुक्तभोगी शिक्षक इस बात की शिकायत लेकर जब आरआईटी थाना पहुंचे तो थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने उनकी शिकायत लेने से इंकार कर दिया. थाना प्रभारी ने उन्हें साइबर सेल बिष्टुपुर में इसकी शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी. हालांकि बाद में थाना में शिकायत ले ली गई. चूंकि बदमाश ने शिक्षक के खाते में जमा सारा पैसा निकाल लिया, जिस कारण वे काफी परेशान हैं. एटीएम से अवैध निकासी मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि शिक्षक सुबह सूचना देने थाना आये थे. उन्हें तत्काल बैंक को सूचित करने को कहा गया. वैसे अब वे लिखित शिकायत दर्ज करा चुके हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

RK Behera, teacher of DAV NIT, Adityapur has been cyber cheated. The incident took place on Sunday at 9 o’clock. When the teachers went to the SBI ATM on Road No. 4 to withdraw money. There the card got stuck in the ATM machine. After waiting for about 20 minutes, the teacher went to a nearby shopkeeper to ask for help. Meanwhile, within five minutes someone stole his ATM. Even before the aggrieved teachers could understand anything, Rs 24,000 was withdrawn from their HDFC Bank ATM. On receiving the message, he came to know about the withdrawal of money. Cyber criminals took out 10-10 thousand rupees from the teacher’s account twice and 4 thousand rupees in the third time.
Police is investigating the matter
When the aggrieved teacher reached the RIT police station with a complaint about this, the station in-charge Sagarlal Mahatha refused to take his complaint. The station in-charge advised him to lodge a complaint with the Cyber Cell Bishtupur. However, later the complaint was taken to the police station. Since the miscreant took out all the money deposited in the teacher’s account, due to which they are very upset. In the case of illegal withdrawal from ATM, the police station in-charge said that the teacher had come to the police station in the morning to give information. He was asked to inform the bank immediately. By the way, now they have lodged a written complaint. The police have been involved in the investigation of the case.
