Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

डीडीसी नें कुचाई प्रखंड के मरांगहातु व छोटासेगोई पंचायत के विभिन्न योजनाओं का किया निरिक्षण

खरसावां कुचाई प्रखंड क्षेत्र के मरांगहातु व छोटासेगोई पंचायत में बुधवार को उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने मनरेगा कृषि विभाग से संचालित टेक्नो पार्क निर्माण,मनरेगा एवं वाटर शेड का निरिक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त श्री गागराई नें कुचाई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न योजनाओं का स्थल निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान छोटासेगाई पंचायत में मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाए,वाटर शेड डेवलोपनेंट द्वारा निर्माणाधीन अमृत सरोवर,T C B व मिट्टी से बना हुआ चैक डैम का निरीक्षण किया वहीं मरांगहातु पंचायत में कुंआ एवं डोभा का निरीक्षण किया। साथ ही परसुड एवं SCA फण्ड अंतर्गत क़ृषि विभाग के देख रेख में लगभग 4.25cr के लागत से निर्माणधीन टेक्नो पार्क का निरिक्षण किया। निरीक्षण क्रम में टेक्नोपार्क की कार्य प्रगति काफ़ी धीमी पाई गई जिसपर सम्बन्धित समवेदक को कार्य में सुधारात्मक प्रगति लाने के निर्देश दिए। डीडीसी श्री गागराई ने जिला कृषि पदाधिकारी को संवेदक के साथ आपसी तालमेल स्थापित करते हुए योजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करनें के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की कार्य प्रगति में धीमा कार्य योजना के उद्देश्य को प्रभावित करता है,योजना को गति प्रदान करने हेतु सम्बन्धित के साथ निरंतर समीक्षा करे। इस दौरान मुख्य रूप उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुजूर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुंदन बाजपाई एवं अन्य उपस्थित थे।

In Maranghatu and Chhotasegoi panchayat of Kharsawan Kuchai block area, on Wednesday, Deputy Development Commissioner Praveen Kumar Gagarai inspected the construction of techno park, MNREGA and water shed operated by MNREGA agriculture department and gave necessary guidelines. Deputy Development Commissioner Mr. Gagarai inspected the site of various schemes of Kuchai block area. During the inspection, the schemes operated under MNREGA in Chhotasegai Panchayat, Amrit Sarovar, TCB and check dam made of mud under construction by Water Shed Developer were inspected, whereas in Maranghatu Panchayat, well and Dobha were inspected. Also inspected the Techno Park under construction at a cost of about 4.25cr under the supervision of Agriculture Department under Persud and SCA Fund. During the inspection, the work progress of Technopark was found to be very slow, on which instructions were given to the concerned coordinator to bring corrective progress in the work. DDC Mr. Gagarai instructed the District Agriculture Officer to establish mutual coordination with the sensor and complete the scheme within the stipulated time. He said that slow work progress of the government’s public welfare schemes affects the purpose of the work plan, to speed up the plan, review it continuously with the concerned. During this, mainly Deputy Development Commissioner Praveen Kumar Gagrai, District Agriculture Officer Vijay Kujur, Block Program Officer Kundan Bajpai and others were present.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *