Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

वीडियो : मुझे बचा लो…मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर!

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ रविवार को चार से पांच दशक पुरानी एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के इस इलाके में रविवार दोपहर करीब 5 मंजिला मकान अचानक जमींदोज हो गया। इस हादसे में मारे गए लोगों में एक छात्र और एक निर्माण मजदूर शामिल हैं, जबकि चार अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। रेस्क्यू टीमों ने अब तक 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, हालांकि अभी भी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

40-50 साल पुरानी थी बिल्डिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुई यह इमारत लगभग 40 से 50 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। इसके निचले हिस्से यानी बेसमेंट में पानी भरा हुआ था और इस बिल्डिंग का इस्तेमाल पेइंग गेस्ट (PG) / हॉस्टल के तौर पर किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त इमारत के अलग-अलग कमरों में 50 से अधिक छात्र मौजूद थे, वहीं बेसमेंट में खुदाई व मरम्मत का कार्य चल रहा था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

मलबे में दबे युवक का वीडियो आया सामने

इस त्रासदी के बीच मलबे के नीचे दबे एक छात्र का बेहद दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक चारों तरफ फैले मलबे और मलबे के बीच फंसा दिख रहा है और घबराते हुए लोगों से खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है। युवक ने खुद अपने मोबाइल से यह वीडियो रिकॉर्ड कर साझा किया था।

मौके पर मौजूद एक अन्य युवक ने बताया कि मलबे में फंसा छात्र उसका दोस्त है और वह लगातार फोन कॉल करके कह रहा था, “मुझे किसी तरह यहाँ से बाहर निकाल लो, बचा लो।”

घटना की जांच कर रही है पुलिस

घटना का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने गुरुग्राम निवासी भवन स्वामी आनंद बंसल के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही बरतने की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *