Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महालिमोरूप के संजय नदी तट पर स्थित माता ठाकुराणी देवी शक्ति पीठ को पर्यटन स्थल बनाने की मांग

सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत मुरुप व गोविंदपुर गाँव के बीच संजय नदी के तट पर प्राकृतिक छटाओं से भरपूर बड़े बड़े चट्टानों के बीच दैवी स्थल माता ठाकुराणी देवी की शक्तिपीठ अवस्थित है जो पर्यटन स्थल के रूप में तब्दील होने की बाट जोह रही है। इस शक्ति पीठ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों से की है । उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्थानीय समाजसेवी हेमसागर प्रधान ने बताया कि यह शक्तिपीठ को पर्यटन स्थल के रूप में तब्दील होने से क्षेत्र का विकास में नया आयाम खुलेगा। इसे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगी। ठाकुराणी शक्तिपीठ के विषय में विशेष जानकारी देते हुए मुरुप निवासी सह समाज सेवी हेमसागर प्रधान ने बताया कि माता ठाकुराणी देवी के शक्ति पीठ से होकर बहने वाली संजय नदी की जलधारा कभी भी नहीं सुखती है।

ग्रीष्म ऋतु में बड़ी बड़ी नदियों का जलधारा थम जाती है, वहीं छोटी सी संजय नदी में इस स्थल पर जल का प्रवाह रहता है। यही नहीं बल्कि यहाँ निर्मल जल का एक जलाशय भी है जिसका जल बारह महीने एक जैसा बना रहता है। स्थानीय लोग इस जलाशय को “ठाकुराणी दरह ” के नाम से जानते है। ग्रामीणों के अनुसार यहाँ के शक्ति पीठ में नाया शुक्रा सरदार व अन्य द्वारा पूजा की जाती है। ठाकुराणी दरह में 14 जनवरी को हजारों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था पूर्वक मकर डुबकी हर वर्ष मकर संक्रांति के दिन “ठाकुराणी दरह” में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है जहाँ श्रद्धालु आस्था पूर्वक मकर डुबकी लगाकर माता ठाकुराणी देवी के दरबार में अपने व परिवार की सुख शांति व समृद्धि के लिए पूजा अर्चना करते है। मुख्य पुजारी शुक्रा सरदार ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी माता ठाकुराणी देवी की शक्तिपीठ में मकर पूजा 14 जनवरी को ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि शक्ति पीठ में माता ठाकुराणी देवी की सच्चे मन से आराधना करने वालों की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। बता दें कि मकर संक्रांति के दिन यहाँ पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए “जय माँ ठाकुराणी सेवा समिति ” तत्पर रहकर प्रसाद के रूप में खीर खिचड़ी चाय आदि निशुल्क मुहैया कराती है जो एक पुण्य का कार्य है। माता ठाकुराणी देवी की दरबार पहुंचने के लिए रेलवे मार्ग में आप ट्रैन से महालिमोरूप रेलवे स्टेशन में उतरकर मुरुप गाँव होकर सुगमता से पहुंच सकते है। इसके अलावे सड़क मार्ग में आप सरायकेला से खरसावां मार्ग पर चलकर गोविंदपुर गाँव होते हुए सहज ही पहुंच सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *