तिरूलडीह में पूर्व की भांति सुविधाएं बहाल करने और ट्रेनों के ठहराव की मांग – संजय सेठ , सांसद
सरायकेला नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के क्रम में सांसद संजय सेठ ने चांडिल-मुरी रेलखंड में यात्री सुविधा के विस्तार से संबंधित पत्र भी सौंपा।
इस आग्रह पत्र में सांसद ने टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस (अप डाऊन) दोनों तरफ से तिरुलडीह स्टेशन में ठहराव, हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस का तिरुलडीह और झीमड़ी स्टेशन पर ठहराव का आग्रह किया।
इसके अलावे तिरुलडीह स्टेशन में कंप्यूटरीकृत आरक्षण व्यवस्था को पुनः चालू करने, चांडिल-मुरी रेलखंड(भाया तिरुलडीह) होकर रांची-लोहरदगा की तर्ज पर एक चार-पांच डब्बे वाली शटल ट्रेन चलाने का अनुरोध किया।
वहीं संजय सेठ ने रेल मंत्री से टाटा-बरकाकाना मेल एक्सप्रेस का किराया कम करने और पूर्व की भांति इस ट्रेन को पैसेंजर ट्रेन की तरह ही चलाने का अनुरोध भी किया।
इसके अलावे हटिया-टाटानगर 08196 के समय में परिवर्तन की मांग भी सांसद ने रेल मंत्री से की है। रेल मंत्री ने सांसद को इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही है।
In order to meet Union Railway Minister Ashwini Vaishnav in Seraikela, New Delhi, MP Sanjay Seth also handed over a letter related to expansion of passenger facilities in Chandil-Muri railway section.
In this request, the MP requested for stoppage of Tata Jammu Tawi Express (up-down) at Tiruldih station in both directions, Hatia-Howrah Kriya Yoga Express to stop at Tiruldih and Jhimdi stations.
Apart from this, requested to restart the computerized reservation system at Tiruldih station, to run a four-five coach shuttle train on the lines of Ranchi-Lohardaga via Chandil-Muri railway section (Bhaya Tiruldih).
At the same time, Sanjay Seth also requested the Railway Minister to reduce the fare of Tata-Barkakana Mail Express and run this train as a passenger train like before.
Apart from this, the MP has also demanded change in the timing of Hatia-Tatanagar 08196 from the Railway Minister. Railway Minister has asked the MP to take necessary steps to solve all these problems.
