प्रेग्नेंसी के बावजूद अनंत अंबानी के शादी समारोह में मंच पर नाची दीपिका
हाल ही में प्रेग्नेंसी की घोषणा करने वालीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह को भी स्टेज पर थिरकते हुए देखा गया। दोनों का डांस करते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वे ‘गल्ला गूडियां’ पर डांस कर रहे हैं। दीपिका एक जगह खड़ी होकर बस अपने हाथों से स्टेप करती दिख रही हैं। वहीं रणवीर बेहद एनर्जी के साथ डांस कर रहे हैं।दीपिका ने गोल्डन और सिल्वर जरी के काम वाला लहंगा पहन रखा है। वहीं रणवीर ने काले और नीले रंग के बेहद आकर्षक कपड़े पहने हुए हैं।

इस वीडियो के कमेंट में लोग प्रेग्नेंट दीपिका को डांस करता देख कर हैरान हैं। लोग कह रहे हैं कि उन्हें डांस नहीं करना चाहिए था। वहीं कुछ लोग ‘सेरोगेसी’ के जरिए प्रेग्नेंट होने की बात कह रहे हैं।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी पत्नी के साथ डांस किया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। दोनों ने शानदार डांस किया। वे राज कपूर के आइकॉनिक सॉन्ग ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ में डांस परफॉर्म कर रहे हैं। मुकेश कुर्ता-पयजामा में दिखे, जबकि नीता गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
