चक्रधरपुर प्रखंड के पंचायत भवन केरा में शिविर लगाकर कृषि विभाग एवं आत्मा के द्वारा चल रही योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

चक्रधरपुर। सोमवार 5 अगस्त को जिला कृषि सह परियोजना निदेशक आत्मा के आदेशानुसार पंचायत भवन केरा में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें किसानों को कृषि विभाग एवं आत्मा के द्वारा चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

जैसे प्रधानमंत्री कुसुम सिंचाई योजना ( सोलर पम्पसेट )किसान क्रेडिट कार्ड, ब्लॉकचेन के माध्यम से किसानों का रजिस्ट्रेशन, बीज वितरण कीटनाशक एवं यूरिया वितरण,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं समस्त योजनाओं का आवेदन वितरण किया गया।( ख़बरआईना) किसान गोष्ठी के मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो, बीटीएम,पंकज हाइबुरु, एटीएम पंकज महतो, प्रखंड समन्वयक.. प्रदीप शर्मा कृषक मित्र पूर्णचंद्र मुखी, गोविंद प्रधान एवं भारी संख्या में किसान उपस्थित हुए l
