धनतेरस आज शुभ मुहूर्त कब ,क्या और कैसे करें खरीददारी ?
आज धनतेरस है इसको लेकर शुभ मुहूर्त क्या है और खरीददारी कब व कैसे करनी है इस विषेशज्ञों से ली गई सलाह कुछ इस प्रकार है। इस दिन भगवान धनवंतरी कि पूजा होती है। इसकी पूजा करते समय सबसे पहले गंगाजल छिड़कर सबकुछ शुद्ध कर लें. इसके बाद भगवान धन्वंतरि, माता महालक्ष्मी और भगवान कुबेर की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें।

भगवान के सामने खुशबू वाली धूप और देसी घी का दीपक जलाएं। एक कलश भी स्थापित करें. कलश के ऊपर नारियल रखें और उसे पांच प्रकार के पत्तों से शोभायमान करें। आपने इस दिन जिस भी धातु या फिर बर्तन अथवा ज्वैलरी खरीदी है, उसे भी चौकी पर रखें. विधि विधान से पूजन की शुरुआत करें. देवी-देवताओं को लाल फूल अर्पित करें। लक्ष्मी स्तोत्र, लक्ष्मी चालीसा, लक्ष्मी यंत्र, कुबेर यंत्र और कुबेर स्तोत्र का पाठ करें। धनतेरस की पूजा के दौरान लक्ष्मी माता के मंत्रों का जाप करें और मिठाई का भोग भी लगाएं।

धनतेरस पर दीपदान का महत्व :
धनतेरस के दिन दीपदान किया जाता है. कहते हैं कि धनतेरस के दिन जिस घर में यमराज के लिए दीपदान किया जाता है वहां अकाल मृत्यु नहीं होती है। धनतेरस की शाम को मुख्य द्वार पर 13 और 13 ही दीप घर के अंदर जलाने चाहिए। इस दिन मुख्य दीपक रात को सोते समय जलाया जाता है। इस दीपक को जलाने के लिए पुराने दीपक का उपयोग किया जाता है। यह दीपक घर के बाहर दक्षिण की तरफ मुख करके जलाना चाहिए. दरअसल, दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है. ऐसा भी माना जाता है कि घर में दीया घूमाने से इस दिन सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये चीजें :
धनतेरस के दिन आप लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीद सकते हैं और दिवाली के दिन इनकी पूजा कर सकते हैं। इस दिन सोना, चांदी और झाड़ू खरीदना बेहद ही शुभ माना गया है। इसके अलावा धातु के बर्तन खरीदना बेहद ही शुभ होता है। विशेष तौर पर चांदी और पीतल को भगवान धन्वंतरि का मुख्य धातु मान जाता है। ऐसे में आप इस दिन चांदी या पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं।
