Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भारतीय जनता पार्टी का घंटा बजाओ, सरकार जगाओ कार्यक्रम के तहत वनपट्टा दिलाने की मांग को लेकर को धरना-प्रदर्शन

चाईबासा/टोंटो : घंटा बजाओ, सरकार जगाओ कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने टोन्टो प्रखंड कार्यालय के समक्ष वनपट्टा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को धरना-प्रदर्शन कर हेमंत सरकार का विरोध जताया।

मधु कोड़ा ने कहा हेमंत सरकार ने चुनाव से पूर्व भूमिहीन को जमीन व वन पट्टा अधिकार देने का वादा किया था। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वन पट्टा अधिकार आदिवासी समुदायों के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। उनकी आजीविका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वनों में रहने वाले लोगों की वन पर ही आश्रित सामाजिक और आर्थिक गतिविधियां संचालित होती हैं।

वन पट्टा नहीं मिलने से सरकारी सुविधाओं के लिए आवश्यक कागजात जाति प्रमाण पत्र आदि नहीं बन पा रहे हैं। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप सेलेबेया लागुरी, बाबूराम लागुरी, रमेश बालमुचू, महाती लागुरी, सुखदेव पान, मुकेश दास, सिद्धार्थ बोदरा, तुराम बहान्दा, दिलीप लागुरी, संजय पुरती, पान्डु तिरिया, आनन्द तुबीड, पद्दु पिंगुवा, जानुमसिंह तामसोय, मुन्डा चुम्बरु लागुरी, ओडेया सिद्ध रेंगो लागुरी, जोन लागुरी, महाबीर लागुरी, उपस्थित थे जिन्होंने वनपट्टा को लेकर आंदोलन में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *