Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

धोनी खुद कार ड्राइव करते हुए बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे तमाड़, मां दिउड़ी का लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के लाल महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ तमाड़ पहुंचे। वहां उन्होंने दिउड़ी माता के दरबार में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। धोनी खुद काले रंग की कार ड्राइव करते हुए मंदिर पहुंचे। धोनी के स्वागत में बुंडू के डीएसपी ओमप्रकाश और एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर नगाड़ा बजाकर पारंपरिक स्वागत भी किया गया। पूजा करने वाले पंडा मनोज ने बताया कि धोनी की माता दिउड़ी के प्रति गहरी आस्था है और वे हर विशेष अवसर पर पूजा के लिए यहां जरूर आते हैं।इस बार माही काफी समय बाद परिवार के साथ माता के दरबार पहुंचे, जिसे लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग धोनी के साथ सेल्फी लेने को बेताब नजर आए। माही के आगमन से लेकर उनके रांची लौटने तक बुंडू पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।

धोनी IPL सीजन समाप्त होने के बाद से रांची में समय बिता रहे हैं और अक्सर जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास करते देखे जाते हैं।बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में गिने जाते हैं। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप (2007), वनडे वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2013) जैसे बड़े खिताब जीते हैं। उन्हें राज्य के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न’ (2008) के साथ-साथ पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे नागरिक सम्मान भी मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *