कपाली में चोरी के सामान के साथ दिलनवाज हुसैन गिरफ्तार।
चांडिल। कपाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ हासाडुंगरी के रहने वाले शातिर बदमाश दिलनवाज हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर चोरी गये मोबाइल, नगद दो हजार रूपया बरामद किया जबकी एक सोने के आभूषण को बरामद नहीं कर सकी है। मिली जानकारी के अनुसार गत 19 मई को गौसनगर स्थित बंद घर के दिलनवाज ने एस्बेस्टस का छप्पर तोड़कर आलमीरा में रखे सामान की चोरी कर ली थी। पुलिस दिलनवाज के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

Chandil. The Kapali police arrested the vicious crook Dilnawaz Hussain, a resident of Hasadungari, along with the stolen goods and sent them to jail. The police recovered the stolen mobile, Rs 2,000 in cash at his instance, while could not recover a gold ornament. According to the information received, on May 19, Dilnawaz of a closed house in Gausnagar broke the asbestos cover and stole the goods kept in the almirah. Police is probing the criminal history of Dilnawaz.
