Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रामनगरी अयोध्या तक सीधी विमान सेवा, कब और कहां से

उत्तर प्रदेश : 1 फरवरी से वाराणसी, मुंबई, चेन्नई और बेंगलूरू से अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू हो जायेगी। यह सेवा एयरलाइंस स्पाइस जेट शुरू करेगी। हफ्ते में तीन दिन विमान उड़ान भरेगी। यह विमान मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें भरेंगी। इसके लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। एक फरवरी से शुरू होने वाले विमान सेवा का शेड्यूल जारी किया गया है। 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने-जाने में लोगों को आसानी हो जायेगी।स्पाइस जेट अधिकारियों के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार 1 फरवरी से बेंगलूरू-वाराणसी के बीच एसजी-327 विमान बेंगलूरू एयरपोर्ट से सुबह 10.50 बजे उड़ान भरेगा, वहीं दिन के 1.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। एसजी-328 बाबतपुर एयरपोर्ट से दोपहर 2.10 बजे उड़ान भरकर शाम 4.45 बजे बेंगलूरू एयरपोर्ट पहुंचेगा। हफ्ते में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें हैं। इसी तरह चेन्नई एयरपोर्ट से अयोध्या के बीच विमान सेवा रोजाना है। एसजी-311 विमान चेन्नई एयरपोर्ट से दोपहर 12.40 बजे उड़ान भरकर दिन के 3.15 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगा। एसजी-312 विमान अयोध्या एयरपोर्ट से शाम 4 बजे उड़ान भरकर शाम 6.20 बजे चेन्नई पहुंचेगा। विमान में बुकिंग शुरू हो गई है।2 फरवरी से बेंगलूरू-अयोध्या के बीच विमान सेवा शुरू होगी। हफ्ते में चार दिन संचालित होगी। एसजी-327 बेंगलूरू एयरपोर्ट से सुबह 10.50 बजे उड़ान भरकर दिन के 1.30 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहीं, एसजी-328 अयोध्या एयरपोर्ट से दोपहर 2.10 बजे उड़ान भरकर दिन के 4.45 बजे बेंगलूरू पहुंचेगा। इसके अलावा एक और विमान सेवा है, जो मंगलवार और शनिवार को है। एसजी-385 अयोध्या से सुबह 6 बजे उड़ान भरकर दिन के 10.40 बजे बेंगलूरू एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसी तरह 2 फरवरी से मुंबई-अयोध्या के बीच विमान सेवा शुरू हो रही है। यह सेवा हफ्ते में पांच दिन मिलेगी। एसजी-385 मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 8.20 बजे उड़ान भरकर सुबह 10.40 बजे अयोध्या पहुंचेगा। वहीं, एसजी-386 अयोध्या से सुबह 11.10 बजे उड़ान भरेगा और दिन के 1.20 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा। यह सेवा सप्ताह में छह दिन है।

Uttar Pradesh: Air service to Ayodhya from Varanasi, Mumbai, Chennai and Bengaluru will start from February 1. This service will be started by Airlines Spice Jet. The plane will fly three days a week. This aircraft will fly on Tuesday, Thursday and Saturday. Ticket booking for this has started. The schedule of air services starting from February 1 has been released. After the consecration of Shri Ram Lalla on January 22, it will become easier for people to travel to and from Ayodhya. According to media reports quoting Spice Jet officials, SG-327 aircraft between Bengaluru-Varanasi will depart from Bengaluru Airport at 10.50 am from February 1. The flight will take off at 1.30 pm and will reach Babatpur airport at 1.30 pm. SG-328 will take off from Babatpur Airport at 2.10 pm and reach Bengaluru Airport at 4.45 pm. There are flights on Tuesday, Thursday and Saturday of the week. Similarly, there is daily air service between Chennai Airport and Ayodhya. SG-311 aircraft will take off from Chennai Airport at 12.40 pm and reach Ayodhya Airport at 3.15 pm. SG-312 aircraft will take off from Ayodhya Airport at 4 pm and reach Chennai at 6.20 pm. Booking in the aircraft has started. Air service will start between Bengaluru-Ayodhya from 2nd February. Will operate four days a week. SG-327 will take off from Bengaluru Airport at 10.50 am and reach Ayodhya Airport at 1.30 pm. Whereas, SG-328 will take off from Ayodhya Airport at 2.10 pm and reach Bengaluru at 4.45 pm. Apart from this, there is another air service, which is on Tuesday and Saturday. SG-385 will take off from Ayodhya at 6 am and reach Bengaluru airport at 10.40 am. Similarly, air service is starting between Mumbai-Ayodhya from 2nd February. This service will be available five days a week. SG-385 will take off from Mumbai Airport at 8.20 am and reach Ayodhya at 10.40 am. Whereas, SG-386 will take off from Ayodhya at 11.10 am and reach Mumbai Airport at 1.20 pm. This service is six days a week.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *