Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

घोड़ालांग गांव में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन संस्कारों पर हुई चर्चा।

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत घोड़ालांग गांव के सभी भक्त ग्रामीणों के सहयोग से गांव में साप्ताहिक श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ बीते 10 मई को पवित्र 108 कलशों के साथ श्री भगवते वासुदेवाय का जयकारा लगाते हुए भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया था। इस अवसर पर ग्राम स्थित मंदिर प्रांगण में व्यासपीठ से प्रयागराज से पधारे कथावाचक संजय द्विवेदी एवं दीनदयाल मिश्र द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण का पाठ वाचन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के छठवें दिवस पर व्यासपीठ से कथावाचक संजय द्विवेदी और दीनदयाल मिश्र द्वारा भक्तों को सनातनी संस्कारों की विस्तृत जानकारी दी गई। और विश्व कल्याण के लिए इसकी आवश्यकता की महिमा बताई गई। बताया गया कि मंगलवार को प्रार्थना के पश्चात पूजा पाठ एवं यज्ञ पूर्णाहुति के साथ दोपहर के 3:00 बजे से महाप्रसाद भोग का वितरण करते हुए आध्यात्मिक कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर घोड़ालांग गांव के ग्राम प्रधान हीरालाल दास, विमल सरदार, अरविंद, मनोज, घासीराम, नकुल, सनत दास, भद्रनाथ सहित समस्त श्रद्धालु ग्रामीण उपस्थित रहे।

Seraikela. Weekly Shrimad Bhagwat Mahapuran Gyan Yagya is being organized in the village with the cooperation of all the devotees of Ghoralang village under Seraikela block. Which was inaugurated on May 10 with a grand Kalash Yatra with the holy 108 Kalash chanting Shri Bhagwate Vasudevaya. On this occasion, the text of Shrimad Bhagwat Mahapuran is being recited by storytellers Sanjay Dwivedi and Deendayal Mishra who came from Prayagraj from Vyaspeeth in the temple premises located in the village. On the sixth day of Shrimad Bhagwat Mahapuran Gyan Yagya, detailed information about Sanatani rites was given to the devotees by narrators Sanjay Dwivedi and Deendayal Mishra from the Vyaspeeth. And the glory of its necessity for the welfare of the world was told. It was told that on Tuesday, after the prayer, the spiritual program will be concluded by distributing Mahaprasad Bhog from 3:00 pm along with worship recitation and Yajna Purnahuti. On this occasion, the village head of Ghoradlang village Hiralal Das, Vimal Sardar, Arvind, Manoj, Ghasiram, Nakul, Sanat Das, Bhadranath and all the devotees were present.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *