खरसावां के जोजोडीह में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया 63 केवी के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत जोजोडीह पंचायत के बड़ा साई में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने 63 केवी के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काट कर किया। मालूम रहे कि विगत दिनों 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव के लोगों की काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय लोगों ने जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा को सूचना दी। तत्पश्चात जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बीदरा के पहल पर 25 केवी के बदले 63 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। शनिवार को विधि वत रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा व खरसावां के जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा ने उक्त ट्रांसफार्मर का उद्घाटन नारियल फोड़कर एवं फीता काट कर किया। मौके पर प्रकाश मुखी, जिला परिषद सदस्य कुंवर सिंह बानरा, पूर्व मुखिया पाली बानरा, रघुनाथ सिंह देव, बासुदेव नायक, कृष्णा नायक आदि उपस्थित थे।
