Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के बुर्जुडीह में जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने 63KVA ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

खरसावां प्रखंड के बीटापुर पंचायत के अंतर्गत ग्राम बुर्जुडीह में विगत दिनों वज्रपात से 63 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर जल गया था। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई के प्रयास से 63 केवी बिजली ट्रांसफार्मर का जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने आज फीता काट कर उद्घाटन किया।

ग्रामीणों के बीच खुशी का लहर देखने को मिला एवं ग्रामीणों ने विधायक एवं जिला परिषद को धन्यवाद दिया। मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड सचिव साधु चरण सीय, पूर्व प्रमुख अमर सिंह हांसदा, बबलू, रधुनाथ गीप, ललन तिवारी, राजेश दलबिहरा, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *