Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

# POLL DAY 25 MAY 2024

जमशेदपुर सदर प्रखंड के कीताडीह पंचायत स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा किया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वेयर हाउस में ईवीएम संग्रहित बंद कमरे का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज, अग्निशमन यंत्र, डबल लॉक सिस्टम, तैनात सुरक्षा बल व लॉग बुक का अवलोकन कर सभी जरूरी व्यवस्था की जांच की।

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशित मानकों के आलोक में वेयर हाउस के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान वेयर हाउस में लगे हुए सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र व पंप हाउस की भी जांच की गई। वेयरहाउस में ईवीएम मशीन के रख-रखाव, सुरक्षा तंत्र सहित परिसर की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, डीटीओ श्री धनंजय, सीओ जमशेदपुर सदर श्री मनोज कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री लालजीत राम, डीएसपी व थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *