Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने चाकुलिया में झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती अंतर्राज्यीय चेकनाका बेंद का किया निरीक्षण

वाहन जांच की सघनता बढ़ाने, ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर चाकुलिया के बेंद में स्थापित अंतर्राज्जीय चेकनाका का जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया । लोकसभा आम चुनाव 2024 की तिथियां घोषित होने के साथ ही जिले में अंतर्राज्यीय एवं अंतरजिला चेकनाका सक्रिय हैं ।

जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या अन्य फ्रीबिज का अवैध परिवहन नहीं होने पाये जिससे चुनाव प्रक्रिया बाधित किया जा सके इसके मद्देनजर 24X7 चेकनाका सक्रिय हैं तथा उड़नदस्ता एवं स्थाई चेकनाका के माध्यम से मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल द्वारा छोटे – बड़े वाहनों की गहन जांच की जा रही है

चेकनाका से अनुपस्थित पाये जाने पर 2 जवानों को शो-कॉज

निरीक्षण के क्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा चेकनाका में पंजी संधारण की जांच की गई । वहीं चेकनाका में तैनात पुलिस बल के दो जवानों के मौके पर अनुपस्थित पाये जाने को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ घाटशिला को शो-कॉज करने का निर्देश दिया । साथ ही संबंधित सभी अधिकारियों को सभी चेकनाकाओं के औचक निरीक्षण का भी निर्देश दिया । दो-पहिया, चार पहिया एवं मालवाहक वाहनों की सघनता से जांच नियमित रूप से करने के अलावे किसी वाहन में आपत्तिजनक सामग्री, शराब, ड्रग्स, उपहार व राशि आदि पाई जाती है तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब वरीय पदाधिकारियों को सूचित करने हेतु निर्देशित किया । मौके पर निदेशक रूरल एसपी, डीटीओ, एसडीएम घाटशिला, उप निर्वाचन पदाधिकारी, एसडीपीओ घाटशिला, बीडीओ एवं सीओ चाकुलिया थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *