झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा संचालित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप 2025 का आगाज

झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित जिला फुटबॉल लीग 2025 अर्जुना कप के आज खेले जा रहे पहले मैच में यूनाइटेड एफ सी चांडिल ने अर्बन सिटी सीतारामपुर को 1- 0 पराजित किया। मैच शुरु होने के मात्र 5 वें मिनट में यूनाइटेड एफ सी चांडिल के स्कोरर राजू हेंब्रम के डी एरिया के बाहर से लगाए गए किक को सीतारामपुर के गोलकीपर रोकने में नाकाम रहे । इस मैच में समीर कुमार नायक, धनंजय कालिंदी, लील चांद बारीक और लक्ष्मण सरदार ने रेफरी की भूमिका निभाई।

अर्जुना स्टेडियम में आज खेले गए दूसरे मैच में अर्जुना एकेडमी के एफ सी खरसावां ने रीडिंग एफ सी को 3-2 से पराजित किया। मैच का पहला गोल एकलव्य ने अपने एक आकर्षक किक से किया। मैच के 15 वें मिनट में मिले पेनल्टी कीक को साहिल सामड़ ने गोल में तब्दील कर टीम का स्कोर 2- 0 कर दिया।

तीसरा गोल रीडिंग के खिलाड़ियों की गलती से सेम साइड हुई। पहले हाफ में 0-3 से पिछड़ने के पश्चात दूसरे हाथ में रीडिंग ने अच्छा खेल दिखाया। सोमा गागराई एवं राम हेंब्रम ने लगातार दो गोल दागकर अंतिम समय में मैच को रोमांचक बना दिया। इस मैच में रेफरी की भूमिका अनुराग सोय, बिकास कुमार, दिकू हेंब्रम एवं तपन नायक ने निभाई।
