Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप: एफ सी अर्जुना अकादमी 4-1 से जीतकर सुपर लीग की ओर अग्रसर, दूसरे मैच में यूनाइटेड एफ सी चांडिल ने रीडिंग एफ सी को 3-0 से किया पराजित

सरायकेला – खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के आज मंगलबार को खेले गए पहले मैच में के एफ सी अर्जुना अकादमी की टीम ने अर्बन सिटी सीतारामपुर की टीम को 4-1 से पराजित कर सुपर लीग का मार्ग को प्रशस्त कर लिया जबकि अन्य मैच में चांडिल का रीडिंग एफ सी पर 3-0 से जीत के बावजूद वह सुपर लीग में पहुंचने में असफल रही।

आज खेले गए पहले मैच के पहले हॉफ में ही अकादमी के स्ट्राइकर संजय सुंडी ने डी एरिया में मिले बॉल को खूबसूरती से गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के 24 वें मिनट में जॉन सामड ने बाएं छोर से मिली एक गेंद को नेट में डालकर अपनी टीम की बढ़त 2-0 तक पहुंचा दी।मैच के 35 वें मिनट में अर्बन सिटी को गोलकीपर के फाउल के कारण एक पेनल्टी किक मिला जिसे सन्नी ने गोल में बदलकर टीम का हौसला बढ़ाया परन्तु मैच के 37 वें मिनट में जॉन्स के दूसरे और 39 वें मिनट में सत्यम सरदार के द्वारा कि बदौलत अर्जुना अकादमी की टीम ने 4-1 से बड़ी जीत दर्ज की।

आज अर्जुना स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में यूनाइटेड एफ सी चांडिल ने रीडिंग एफ सी को 3-0 से पराजित किया।मैच के 8 वें मिनट में चांडिल के सुशील ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक स्कोर चांडिल के पक्ष में था। मध्यांतर के चांडिल ने गोल औसत बढ़ाने के लिए आक्रमण तेज कर दिया। मैच के 68 वें मिनट में राहुल और 71 वें मिनट में गुरुपद के गोलों के बदौलत चांडिल ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। इस मैच में रैफरी की भूमिका विकास कुमार, विशाल गोप, दिकू हेंब्रम एवं कृष्णा पाडिया ने निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *