Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप: पहले मैच में जिया स्पोर्टिंग सीनी 2-0 से और दूसरे मैच में तुड़ियान एफ सी 5-0 से जीती

सरायकेला – खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के शुक्रबार को खेले गए पहले मैच में जिया स्पोर्टिन्ग सीनी की टीम डी एस ब्रदर्स सरमाली को 2-0 से पराजित कर विजेता बनी। आज के दूसरे मैच में तुड़ियान एफ सी ने दीनबंधु एफ सी चक्रधरपुर को 5-0 से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की।

अर्जुना स्टेडियम में आज खेले गए पहले मैच के 20 वें मिनट में जिया स्पॉटिंग के राज गोप ने एक आकर्षक किक लगाकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। मैच के 22 वें मिनट में सीनी के सियाराम सरदार ने दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अर्जुना स्टेडियम में आज खेले गए दूसरे मैच में तुड़ियान एफ सी ने बड़ी चीज दर्ज की । मैच के चौथे मिनट में तुडीयान के विजय गोप ने पहला गोल दागकर शुरुआत की। जबकि मैच के 34 पर मिनट में करण तीयू ने दूसरा गोल स्कोर किया । मैच के 41 में मिनट में विजय ने अपना दूसरा जबकि 50 में मिनट में तीसरा गोल लगाकर हैट्रिक पूरी की । मैच का अंतिम गोल 50 वें मिनट में रोहन महतो ने किया।

आज खेले गए मैचों का संचालन संतोष महतो, एन के सिंहदेव, कृष्णा पाडिया, दिकूराम हेंब्रम एवं लक्ष्मण सरदार ने किया। अर्जुना स्टेडियम खरसावां में खेले जाने वाले 26 जुलाई के मैच :

पहला मैच एम एल सी वेलाइडीह सीनी बनाम माहिर एफ सी नयाडीह समय 2:00 बजे,

दूसरा मैच बुरूडीह किलर मेन बनाम जे एम बी कोचा समय 4: 00 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *