सरायकेला में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक संपन्न

सरायकेला समाहरणालय स्थित सभागार में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक हुई। डीडीसी ने बिंदु बार कार्य की की समीक्षा कर निर्धारित समया वधि में काम पूर्ण करने का निर्देश दिया।

नोडल पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पूर्व की बैठक में प्रस्तावित पर्यटन स्थल के कुल 25 सूची में विभाग द्वारा 10 पर्यटन स्थलों की डी केटेगरी में अधिसूचित किया गया है जिस पर समिति के सदस्यों व अन्य शेष बचे 15 पर्यटन स्थलों के विकास के लिए पुन विभाग को सूची भेजने का निर्णय लिया गया। डीडीसी ने ए, बी वसी केटेगरी के पर्यटन स्थल पर ग्राम सभा के माध्यम से पर्यटन प्रबंधन समिति का गठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।
